Home Crime डॉक्टर ने किया मुंबई की रेडियोलॉजिस्ट से रेप

डॉक्टर ने किया मुंबई की रेडियोलॉजिस्ट से रेप

143
0

मुंबई, रेडियोलॉजिस्ट से मेरठ मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर रेप किया। यौन शोषण करने के बाद आरोपी ने अब शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता शुक्रवार को नौचंदी थाने पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। मुंबई की रेडियोलाजिस्ट युवती शुक्रवार दोपहर नौचंदी थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार मेरठ मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर है। दोनों के बीच परिचय था और फोन पर बातचीत होती थी। शादी का झांसा देकर आरोपी डॉक्टर ने कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि उसे मेरठ के कुछ होटल में आरोपी डॉक्टर कई बार लेकर गया है। यौन शोषण किया गया और फोटो भी आरोपी डॉक्टर ने लिए थे। इसकी जानकारी के बाद दोनों परिवार शादी कराने पर सहमत हो गए थे और अक्टूबर में सगाई तय कर दी थी । दिसंबर के पहले ही सप्ताह में शादी थी। अब जूनियर डॉक्टर शादी की बात से पीछे हट गया। धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे लाखों रुपये भी ऐंठ चुका है। उसने जूनियर डाक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी। साथ ही सगाई की वीडियो और फोटो भी पुलिस को दिए हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच और कार्यवाही होगी।