मुंबई, मुंबईवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विदेशों से आए नौ में से सात लोगों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमायक्रॉन से संक्रमित होने की संभावना नहीं है, उनके एस-जीन टेस्ट निगेटिव आए हैं, सातों में वायरस के किसी तरह के भी गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। फिलहाल सभी को उपचार के लिए मरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी २ पर बात अटकी है।
बहुरूपिया कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमायक्रॉन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू करने के बाद मुंबई में नौ विदेशी यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, इनमें से एक यात्री डोंबिवलीr निवासी है। सभी कोरोना संक्रमितों में मौजूद वैरिएंट का पता लगाने के लिए उनके नमूनों की जीनोम सिक्वेसिंग जांच की जा रही है। हालांकि इससे पहले सभी नौ विदेशी यात्रियों के नमूनों की एस-जीन जांच की गई। इस जांच में सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने कहा कि रिपोर्ट के निगेटिव आने से इनके ओमायक्रॉन की चपेट में आने की संभावना कम है। इसके बाद भी सभी के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को मरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं नमूने
विदेशों से मुंबई आने वाले नौ प्रवासियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके नमूनों का जीनोम सिक्वेसिंग जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे ओमायक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं। वहीं मुंबई मनपा ने कस्तूरबा अस्पताल में जीनोम सिक्वेसिंग टेस्ट शुरू की है लेकिन यहां पर एक बार में २८८ सैंपल की जांच की जाती है। इसलिए मनपा ने १६ सैंपलों को जांच के लिए पुणे भेजा है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


