Home Crime नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़...

नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़ ने किया पथराव

16
0

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़ ने पथराव किया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। नागपुर हिंसा के बाद पुलिस पर पथराव का यह दूसरा बड़ा मामला है। पथराव के चलते पुलिस के साथ पहुंची टीम को पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने नासिक की काठे गली में अवैध दरगाह को हटाने का अभियान आधी रात को शुरू किया गया लेकिन वहां अचानक भीड़ पहुंच गई और पथराव शुरू कर दिया।
निगम ने दरगाह को दी थी नोटिस
नासिक नगर निगम की तरफ से दरगाह को नाेटिस दी गई थी। इसमें कहा गया था कि अवैध निर्माण को हटा लें लेकिन जब इस नहीं हटाया गया तो निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ इस तोड़ने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि मंगलवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ। यह दरगाह नासिक के द्वारका के काठे गली में स्थित है। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों ने काफी वाहनो में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। निगम की तरफ इस अनाधिकृत धार्मिक निर्माण को 1 अप्रैल को नोटिस जारी की गई थी। इस साल फरवरी में हिंदू संगठनों ने इस दरगाह के खिलाफ मोर्चा खोला था। तब उन्होंने कहा था कि इसे तोड़कर बजंरग बली का मंदिर बनाया जाना चाहिए। इसके बाद से दरगाह का विवाद आगे बढ़ था। तब पुलिस ने काफी साधु-संतो को गिरफ्तार भी किया था।