Home Crime नवी मुंबई में नाइजीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार; महिला से तीन लाख रुपये ठगने...

नवी मुंबई में नाइजीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार; महिला से तीन लाख रुपये ठगने का आरोप

13
0

नवी मुंबई : अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक शख्स को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर ब्रिटेन में व्यापार का मौका दिलाने का वादा कर महिला से तीन लाख रुपये ठगने के आरोप लगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नवी मुंबई के खारघर निवासी ओडुल्फस उचे ओनुमा के रूप में हुई है। पीड़िता व्यवसायी है और रसायनों का कारोबार करती है। विगत 26 जनवरी को ब्रिटेन में एक व्यापारिक अवसर के बारे में एक ईमेल मिलने के बाद उसने एक बैंक खाते में 3.05 लाख रुपए भेज दिए। महिला ने धोखा होने का एहसास होने पर माटुंगा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपराध में इस्तेमाल किया गया नंबर खारघर में एक्टिव पाया गया, जिसके बाद नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया।