Home Crime मुंबई में बना जुआरी और सट्टेबाज का खेल, अमेरिका का ऑनलाइन पोकर...

मुंबई में बना जुआरी और सट्टेबाज का खेल, अमेरिका का ऑनलाइन पोकर गेम

195
0

मुंबई : जुआरी और सट्टेबाज बात-बात पर दांव लगाने का मौका ढूंढ़ लेते हैं। कुछ ऐसा ही अमेरिका में लोकप्रिय पत्तों के ऑनलाइन पोकर गेम के मामले में देखने को मिला है। मुंबई के एक क्लब में कुछ लोग इसी ऑनलाइन पोकर गेम पर क्वाइन्स के जरिए जुआ खेल रहे थे। इसका खुलासा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने किया है।
क्रेज बढ़ गया है
बता दें कि सूचना क्रांति के युग में ऑनलाइन गेम का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसी के साथ ऑनलाइन ठगी एवं जुए का कारोबार भी काफी फल-फूल रहा है। घाटकोपर-पश्चिम स्थित घाटकोपर-अंधेरी लिंक रोड इलाके में चलनेवाले ऐसे ही एक ऑनलाइन जुए के अड्डे के बारे में प्रॉपर्टी सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक केदारी पवार को सूचना मिली थी। जुए का उक्त अड्डा एक कार सर्विस सेंटर के ऊपर चल रहा था। प्रॉपर्टी सेल के पीआई धीरज कोली के मार्गदर्शन में एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंखे, अमित भोसले व योगेश खानुरे की टीम ने वहां छापेमारी की तो पोकर टेबल पर ८ लोग जुआ खेलते मिले। जुआ खिलानेवालों व उनके ४ साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से १,३९,५३० रुपए, ४,१९८ प्लास्टिक कॉइन्स के चिप्स, १५ मोबाइल फोन, ६ पत्तों का बंडल व एक राउटर सहित कुल ३,०१,७८० रुपए की सामग्री पुलिस ने जप्त की है। कोर्ट ने आरोपियों को ५ फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।