Home Crime वसूली के आरोपी DCP सौरव त्रिपाठी फरार, जानें क्या है पूरा मामला

वसूली के आरोपी DCP सौरव त्रिपाठी फरार, जानें क्या है पूरा मामला

58
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई पुलिस की छवि लगातार कुछ पुलिस अधिकारियों की वजह से खराब होती जा रही है।
कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारी खूलेआम हफ्ता वसूली कर रहे है।मुंबई में कुछ जोन के डीसीपी बड़े पैमाने पर वसूली का रैकेट चला रहे है आगे भी कई डीसीपी अधिकारीयो पे मामला दर्ज हो सकता है।
मुंबई पुलिस द्वारा वसूली के आरोपी DCP सौरव त्रिपाठी फरार बताए जा रहे है।यह मामला आंगड़िया लोगो (हीरा, सोना चांदी का कुरियर काम करने वाले) से जुड़ा है।एल.टी मार्ग पुलिस स्टेशन में 3 पुलिसकर्मियों ने आंगड़िया को गलत तरीके से हिरासत में रखकर वसूली की।
एल.टी मार्ग जोन-2 के अंतर्गत आता है, जिसके DCP सौरव त्रिपाठी थे। कुछ हफ्ते पहले सौरव त्रिपाठी का जनहित का हवाला देते हुए तबादला कर दिया गया था।इस केस की जांच क्राइम ब्रांच ने की केस में तीनों पुलिस वाले गिरफ्तार हुए।अब DCP सौरव त्रिपाठी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।गिरफ्तारी की डर से त्रिपाठी फरार हो चुके है।

मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी ओम वांगते की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 19 मार्च तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया। मामला दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपी पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारी ओम ने पूछताछ में डीसीपी सौरव त्रिपाठी का नाम लिया। सौरव ने अंगाड़िया से पैसे वसूलने को कहा था, जिसके बाद सौरव त्रिपाठी के खिलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया।
इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की CIU की टीम कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक नितिन कदम, उपनिरीक्षक समाधान जामदाडे और ओम वांगते को गिरफ्तार किया गया है. वांगते दक्षिण मुंबई के मुंम्बादेवी इलाके में स्थित आंगडिया से कथित रूप से वसूली करते थे. मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 10 से ज्यादा आंगडिया का बयान दर्ज किया है।

पुलिस अब ये पता लगाने में जुट गई है कि आखिर इन आरोपियों ने और कितने लोगों से वसूली की. वसूली में क्या और कोई अधिकारी भी जुड़े हैं, इसकी भी जांच कर रही है क्राइम ब्रांच।