Home Crime महाराष्ट्र की छवि हो रही है खराब, BJP नेता चित्रा वाघ ने...

महाराष्ट्र की छवि हो रही है खराब, BJP नेता चित्रा वाघ ने कहा- महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के प्रति सरकार उदासीन

27
0

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में बीजेपी नेता चित्रा वाघने महिलाओं के समस्या पर आज महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधा है. वहीं, नासिक के नज़दीक येवला में हाल फ़िलहाल में एक महिला और उसकी 3 बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न का हादसा हुआ था, जिसके बाद उन्हें धर्म बदलने के लिए ज़बरदस्ती की गई थी. इस दौरान चित्रा वाघ उस परिवार से मिली और उन्हें सहानुभूति दी. इस दौरान सरकार पर तंज कसते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि ये सरकार राज्य की महिलाओं का रक्षा करने में असमर्थ है.
दरअसल, नासिक में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के कारण प्रदेश की छवि पर खऱाब असर पड़ रहा है, ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान चित्रा वाघ ने कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके परिवार के साथ हमेशा रहेंगी. उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस अधिकारी इस केस की तफ्तीश उनसे भी मुलाक़ात कर उन्हें इस तफ्तीश पर जल्द से जल्द मामले की तह तक जाने के लिए कहेंगे. हालांकि, ये मामला आगे बढ़ा जब हमने ये मुद्दा उठाया. हम अभी भी नहीं जानते की तीसरी लड़की कहा गई. उसकी तलाश पुलिस अभी भी कर रही हैं, लेकिन इस राज्य का गृहविभाग सोया हुआ हैं और महिलाओं के प्रति सजग बिल्कुल भी नहीं हैं.
बता दें कि महिलाओं में घटी हुई घटना की निंदा करते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि सरकार की कार्यक्षमता के ऊपर अपना ग़ुस्सा भी व्यक्त किया. इस घटना के गुनहगार को पुलिस या सरकार का कोई डर नहीं है. उन्होंने बताया कि कोई ढोंगी बाबा ऐसा करता हैं तो सरकार और पुलिस तुरंत उस पर करवाई नहीं करती है. जिसके चलते गुनहगार का मनोबल बढ़ता हैं”. चित्रा वाघ ने शिक्षित महिला और उनका परिवार ऐसे बाबा के चपटे में आया कि ये दुखद है लेकिन जब तक पीडिता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिलता हम ये लड़ाई लड़ेंगे, अगर पुलिस न्याय नहीं देती तो मैं अकेली इनके लिए लड़ूंगी.