मुंबई। घाटकोपर पश्चिम और विक्रोली पश्चिम में पहाड़ी पर बसे लोगों की पानी समस्या जल्द दूर होगी। पानी समस्या को दूर करने के लिए मनपा ने योजना बनाने का फैसला किया है। इसके लिए मनपा ने स्टेशन सर्वे कराने का फैसला किया है। पहाड़ी पर बसे लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए स्टेशन सर्वे पर मनपा 1 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपये खर्च करेगी। मनपा जल विभाग के अधिकारी ए एन कदम ने बताया कि स्टेशन सर्वे के जरिए स्थानीय जगहों पर जसनसँख्या का पता लगाया जाएगा जिसके आधार पर कितने एलएमडी पानी की जरूरत है इसका पता लगाया जायेगा। पानी आपूर्ति करने के लिए कितनी लंबी पाइपलाइन डालने की आवश्यकता पड़ेगी, कहां -कहां सेंटर बनाया जाए जहां से आसानी से पानी आपूर्ति की जाए। इसका खाका तैयार किया. जाएगा। सर्वे के बाद फिर स्टडी किया जाएगा कि इस योजना को कैसे लागू करना है। कदम ने कहा कि इस कार्य में दो से चार महीने का वक्त लग सकता है। लेकिन इस योजना के लागू होने से लोगों की वर्षों की मांग पूरी हो जाएगी।
मनपा ने मुंबई में सबको पानी देने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत जहां वर्षों से पानी आपूर्ति नहीं की गई है वहां पानी पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मनपा पुरानी पाइपों को बदलने और उसकी मरम्मत का भी काम कर रहे है। इस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मनपा ने पूर्वी और पश्चिम उपनगर की पाइपलाइनों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। मुंबई में पूर्वी उपनगर में कुर्ला, साकीनाका, चेंबूर, मानखुर्द , घाटकोपर, विक्रोली और भांडुप में पानी आपूर्ति की समस्या अधिक है। इन इलाकों में पानी की आपूर्ति बेहतर करने के लिए मनपा 100 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसी योजना के तहत घाटकोपर पश्चिम और विक्रोली पश्चिम की पहाड़ी पर पानी पहुंचाने के लिए स्टेशन सर्वे का काम जल्द शुरू किया जाएगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


