मुंबई, सायबर अपराध करनेवाले कई गिरोह सक्रिय हैं। इनमें सबसे ज्यादा जामताड़ा और नाइजीरियन चीटर गिरोह मुंबई में सक्रिय हैं। ई मेल हैक कर सायबर अपराध करने के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि झारखंड के जामताड़ा गिरोह ने नाइजीरियन चीटरों के साथ हाथ मिला लिया है। ओशिवरा पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है।
खबर के अनुसार ओशिवरा इलाके में एक कंपनी गीतकारों से गाना लिखवा कर गाना रिकॉर्ड करनेवाली कंपनियों को सुनाकर पसंद आने पर बेच देती है। २६ अगस्त २२ को गाना लिखवाकर बेचने वाली कंपनी और गाना खरीद कर रिकॉर्ड करनेवाली कंपनी के बीच २१ लाख २४ हजार रुपए में दो गानों का सौदा हुआ। गाना खरीदने वाली कंपनी द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए गाना बेचनेवाली कंपनी से बैंक एकाउंट की जानकारी मांगी गई। जिस ई-मेल आईडी से गाना बेचनेवाली कंपनी ने अपना बैंक एकाउंट का डिटेल्स भेजा, उसमें एक जगह अंग्रेजी का ‘डी’ शब्द लिखा था। कुछ दिन बाद गाना खरीदनेवाली कंपनी को गाना बेचनेवाली कंपनी की ओर से एक और मेल भेजा गया। उस मेल में दूसरे बैंक के अकाउंट में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए लिखा था। दोनों के बीच तय रकम २१ लाख २४ हजार में से १० लाख ४७ हजार ६०० रुपए गाना खरीदनेवाली कंपनी द्वारा गाना बेचनेवाली कंपनी को दूसरे ई-मेल के निर्देशानुसार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया। एकाउंट में पैसे नहीं आने पर गाना बेचने वाली कंपनी ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर धनावडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सीमा सकुंडे, पुलिस उप निरीक्षक कुरकुटे, हवलदार अशोक कोंडे और सिपाही विक्रम सरनोबत की टीम ने जांच की तो पाया कि गाना बेचनेवाली कंपनी के असली ई-मेल में अंग्रेजी शब्द ‘डी’ का समावेश है, वहीं चीटर द्वारा भेजे गए ई-मेल में ‘डी’ की जगह ‘बी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिस ओर गाना खरीदने वाली कंपनी का ध्यान नहीं गया था। जांच में जिस बैंक एकाउंट में पैसे डाले जाने की जानकारी पुलिस टीम को लगी, उसे प्रâीज करवा दिया। बैंक एकाउंट खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर ३२ वर्षीय आरोपी को अंधेरी-पश्चिम में वासरी हिल्स के एक एटीएम सेंटर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के २५ एटीएम कार्ड, १९ पासबुक, १२ सादा चेक, ४ मोबाइल फोन , नकली बनाए गए ३ आधार कार्ड और २ वोटर आईडी , १ पैन कार्ड सहित ४० हजार रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी से की गई पूछताछ में ओशिवरा पुलिस को बताया है कि वह झारखंड के जामताड़ा गिरोह के साथ जुड़ा होने के साथ ही नाइजीरियन चीटर गिरोह के लिए भी काम करता था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनावडे ने सायबर अपराधड को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ ही बताया कि चीटिंग के इस मामले में पूरे पैसे पुलिस बरामद करने में सफल रही है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


