Home Crime मर्डर केस में फरार आरोपी को घाटकोपर पुलिस ने यूपी के वाराणसी...

मर्डर केस में फरार आरोपी को घाटकोपर पुलिस ने यूपी के वाराणसी से किया गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम की धडाकेबाज कार्रवाई

216
0

मुंबई:-मनोज दुबे

घाटकोपर पुलिस स्टेशन की हद में कुछ दिन पहले हुए मर्डर के आरोपियों को घाटकोपर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और टेक्नोलॉजी की सहायता से वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम की पहचान विनोद रघुवीर सींग (35),, मंजीत रघुवीर सींग (30), आवेश अशोक सिंग (24) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी की पार्किंग के लेकर हुए विवाद में इन लोगों ने चाकू से हमला करके फरार हो गये थे जिसमें एक नवजवान युवक की हत्या हो गई थी। जिसकी शिकायत घाटकोपर पुलिस थाने में की गई शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 748/2022 कलम 307,302,326,323,143,147,148,149,504,506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया था जिसमे कुछ आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी और कुछ आरोपी की तलाश में पुलिस जुट थी।

परिमंडल 7 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम के मार्गदर्शन में घाटकोपर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय डहाके ने एक विशेष टीम तैयार की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं जांच टीम आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल की मदद के आधार पर आरोपियों का लोकेशन सूरत, गुजरात,दिल्ली जिस राज्य में बताता था पुलिस उसको फॉलो करती थी आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदलते थे और वहां से फरार हो जाते थे।

घाटकोपर पुलिस को जैसे ही पता चला कि फरार आरोपियों का लोकेशन वाराणसी दिखा रहा है वही संजय डहाके के नेतृत्व में पुलिस टीम वाराणसी पहुंच कर अपना जाल बिछाया और भीड़ में से उन तीनों फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

घाटकोपर पुलिस ने वाराणसी के स्थानीय कोर्ट में तीनों आरोपियों को पेश किया और रिमांड लेकर मुंबई लाने में कामयाबी हासिल की। इन आरोपियों को गिरफ़्तार करने की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम और घाटकोपर के वरिष्ठ पुलिस संजय डहाके के काम की प्रशंसा आला अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त जांच टीम पुलिस उपनिरीक्षक खरमाटे और पाटिल, पुलिस नाईक सालुंखे,पुलिस कांस्टेबल संदीप देवाडे, सुरेश भोकरे,अजय गव्हाने शामिल है।