मुंबई:-मनोज दुबे
डीसीपी प्रशांत कदम के नेतृत्व में मुलुंड पुलिस ने धड़ाकेबाज कार्रवाई की है। सिद्धार्थ एंड एसोसिएट सीए फर्म के कर्मचारी और उसके एक अन्य साथी को लाखों रुपए की लूट के आरोप में गिरफ्तार में मुलुंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कर्मचारी सुमित वाडेकर ने अपने दोस्त की मिलीभगत से लूट की योजना बनाई थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को ही क्लोरोफॉर्म से बेहोश करवाया, ताकि इस घटना से पुलिस को लगे की किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर्मचारी को बेहोश करके लूट की घटना को अंजाम दिया है।
लेकिन इनकी चालाकी के शिकार ये खुद बन गये।जांच में जब सीसीटीवी देखा गया तो सीसीटीवी कैमरे ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मुलुंड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांतीलाल कोथिंबीरे ने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग संजय दराडे और पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम के मार्गदर्शन में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और इमारत में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो सच्चाई सामने आई घटना के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने पाया कि वाडेकर और संदिग्ध एक साथ इमारत के परिसर में आए थे और कुछ कदम चलने के बाद, वाडेकर ने संदिग्ध के साथ सांकेतिक भाषा में बात करना शुरू कर दिया इस बात से पुलिस को दोनों की मिलीभगत का संदेह हो गया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते है पूरे सडयंत्र के तहत इनलोगो ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा,पुलिस ने देखा कि रुमाल पर केमिकल डालने के बाद संदिग्ध ने बैग में बोतल रखी।
उसके बाद जब कार्यालय का एक अन्य कर्मचारी बाहर आया तो उसने वाडेकर को सीढ़ी पर बेहोश पड़ा देखा और वो घबरा गया और इस बात की सूचना कार्यालय के अधिकारियों को दी।
घटना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने जब वाडेकर से पूछताछ तभी वो पुलिस को गुमराह करने का काम कर रहा था जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और सभी सडयंत्र के बारे में पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। वाडेकर ने बताया कि यह सब उसने इस लिए किया क्योंकि वह शेयर मार्केट में बर्बाद हो चुका था और कर्ज में था कई कर्ज़दारों को पैसे लौटाने थे इस लिए उसने विवश होकर इस घटना को अंजाम दिया।मुलुंड पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की रकम जप्त कर लि है और इस मामले की जांच कर रही है इस तरह इन शातिरों ने शेयर मार्केट में गवाये हुवे पैसो के नुकसान की भरपाई के लिए इस तरह के अपराध को अंजाम दिया।





Users Today : 9
Users Yesterday : 17
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 568
Users This Month : 339
Users This Year : 11360
Total Users : 72567
Views Today : 11
Views Yesterday : 20
Views Last 7 days : 146
Views Last 30 days : 690
Views This Month : 424
Views This Year : 13057
Total views : 109080
Who's Online : 0


