मुंबई : शिवसेना ने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर ध्वज लगाने की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा जिससे तिरंगे के अपमान की बात सामने आती हो। शिवसेना ने इस संबंध में सामना की एक संपादकीय में जिक्र किया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया, ‘जो घटना हुई ही नहीं उस पर बवाल मचाना भी तिरंगे का अपमान ही है।’
संपादकीय में यह बात उस वक्त कही गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के ‘अपमान’ से देश दुखी है। इसमें कहा गया, ‘घटना की जो वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, उसमें ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा जिससे लाल किले पर शान से फहरा रहे तिरंगे के अपमान की बात सामने आती हो।’
संपादकीय में कहा गया कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान देश का सम्मान है। इसमें कहा गया कि किसानों के एक समूह के 26 जनवरी को लाल किले में घुसने पर राजनीतिक तूफान खड़ा किया जा रहा है। संपादकीय के अनुसार, ‘प्रश्न यह है कि प्रधानमंत्री को उस बात के लिए दुखी क्यों होना चाहिए जो हुई ही नहीं और सत्तारूढ़ दल (बीजेपी) को इस बारे में इतना हाय-तौबा क्यों मचाना चाहिए।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


