Home Crime क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल किया १,८९५ पन्नों का आरोप पत्र

क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल किया १,८९५ पन्नों का आरोप पत्र

174
0

मुंबई, मुंबई के पूर्व कमिश्नर दाखिल किया परमबीर सिंह के काले कारनामों की काली दास्तान शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल किया है। १,८९५ पन्नों में परमबीर सिंह सहित अन्य सहयोगियों के काले कारनामे और उनके बयान दर्ज हैं। इसमें गवाहों के बयान पेनड्राइव, वीडियो रिकॉर्डिंग, वॉइस रिकॉर्डिंग सहित अन्य दस्तावेज शामिल किया गया है। सिंह के खिलाफ यह पहला आरोप पत्र है।
गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया था। आरोप पत्र में परमबीर सिंह के अलावा बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे, सुमित सिंह और अल्पेश पटेल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप पत्र मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दाखिल किया गया है। यह मामला गोरेगांव निवासी बिमल अग्रवाल की शिकायत से संबंधित है। इस शिकायत के अनुसार आरोपी ने दो बार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी नहीं करने के लिए उससे नौ लाख रुपए की उगाही की और अपने लिए लगभग २.९२ लाख रुपए के दो स्मार्टफोन खरीदने के लिए मजबूर किया था।