Home Uncategorized ढाई साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, फांसी पर लटकेगा...

ढाई साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, फांसी पर लटकेगा कुकर्मी!

38
0

सूरत, गुजरात स्थित सूरत की अदालतें इन दिनों कुकर्मियों के खिलाफ फटाफट और ऐतिहासिक पैâसले सुनाने की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते सप्ताह इलाके में ढाई साल की मासूम की रेप के बाद हत्या के मामले में अदालत ने महज २९ दिनों में आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रवैâद की सजा सुनाई थी। सूरत के पांडेसरा में रहने वाले आरोपी ने मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखने के बाद दीपावली के दिन ढाई साल की मासूम का अपहरण किया और दुष्कर्म के बाद बेहद बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी थी। अब एक बार फिर अदालत ने एक मासूम से बलात्कार के आरोपी को महज १० दिन में दोषी करार देकर लोगों का दिल जीत लिया है। लोगों को विश्वास है कि अदालत इस बार भी दोषी को फांसी की सजा ही सुनाएगी। लेकिन अदालत का पैâसला क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल सजा पर सुनवाई के लिए अदालत ने आज का दिन मुकर्रर कर रखा है।
सूरत के पांडेसरा इलाके में बीते सप्ताह बलात्कार मामले में दोषी करार दिए गए गुड्डू मधेश यादव को फांसी की सजा सुनाए जाने से दिवाली जैसा माहौल था। इससे करीब महीने भर पहले यह इलाका इसी गुड्डू मधेश यादव की हैवानियत के कारण हिला हुआ था। गुड्डू ने ढाई साल की बच्ची की रेप के बाद नृशंस हत्या जो कर दी थी। ये कोई पहला मौका नहीं था जब कोई मासूम किसी कुकर्मी का शिकार बनी हो। इससे करीब साल भर पहले इसी इलाके में एक १० साल की बच्ची भी ऐसी ही दरिंदगी का शिकार बन चुकी थी। सूरत के पांडेसरा में एक साल पहले वड़ापाव खिलाने के बहाने १० साल की बच्ची को अपहरण के बाद दुष्कर्म करके बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था।