मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एमवीए सरकार (MVA Govt) पर कई आरोप लगाए थे. इसी को लेकर अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, ”बीजेपी नेता शिकायत करते हैं और फिर चुने हुए प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जाता है. यह महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हो रहा है.” पवार ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने अनिल देशमुख, उनके परिवार और सहयोगियों पर कम से कम 90 बार छापेमारी की.
उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी है कि अनिल देशमुख, उनके परिवार, रिश्तेदारों, निजी सचिव और चार्टर्ड अकाउंटेंट पर छापा मारा गया है. उनके मामले में 200 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने 50, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 20 और आयकर विभाग ने 20 छापे मारे हैं. एक व्यक्ति से जुड़े एक मामले में कुल 90 छापेमारी की जा चुकी है. एक प्रशासक के रूप में अपने अनुभव में, मैंने इसके बारे में पहले कभी नहीं सुना. ये छापे इस बात का प्रतीक हैं कि कैसे केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करना संसदीय लोकतंत्र में एक शर्मनाक प्रथा है.”





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


