मुंबई: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुंबई पुलिस ने नया कदम उठाया है. पुलिस कमिश्नर ने अब सभी सीनियर पुलिस अफसरों को नाइट ड्यूटी करने का निर्देश दिया है.
पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक अब सभी सीनियर पुलिस अफसरों को हर 15 दिन में एक बार नाइट ड्यूटी करनी होगी. इनमें जॉइंट पुलिस कमिश्नर के लेवल तक के अफसर शामिल होंगे.
मुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश के मुताबिक नाइट ड्यूटी के इस आदेश की जद में कानून-व्यवस्था, अपराध, प्रशासन, यातायात और आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी शामिल होंगे. इन शाखाओं के जॉइंट कमिश्नर भी वर्दी पहनकर रात में ड्यूटी के लिए निकला करेंगे.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में पहले डीसीपी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए नाइट ड्यूटी करते थे. अब उस व्यवस्था को दोबारा से बहाल करवाया जाएगा. इस संबंध में निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे. ऐसा करने से रात में होने वाले अपराधों पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


