Home Crime ठाणे मनपा ने कोरोना टीकाकरण तेज करने के लिए उठाया कदम

ठाणे मनपा ने कोरोना टीकाकरण तेज करने के लिए उठाया कदम

30
0

ठाणे, कोरोना की तीसरी लहर समाप्त हो गई है। तीसरी लहर में वैक्सीन न लेनेवालों को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई थी। अब एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की चौथी लहर भी आ सकती है। इसलिए जिन ठाणेकरों का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ उनका टीकाकरण करने के लिए ठाणे शहर में मनपा ने `हर घर दस्तक-२’ अभियान चलाने का फैसला किया है।
बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर समाप्त हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की चौथी लहर भी आ सकती है। वहीं कोरोना मरीजों की संख्या कम होते ही नागरिकों ने टीकाकरण की ओर से पीठ घुमा ली है। यदि ऐसे में कोरोना की चौथी लहर आती है तो जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें खतरा होगा। टीकाकरण को तेज करने के लिए ठाणे मनपा ने `हर घर दस्तक-२’ अभियान चलाया है। ठाणे मनपा अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत ३० स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए घर-घर टीकाकारण किया जाएगा। उक्त अभियान १ जून से ३१ जुलाई, २०२२ तक चलाया जाएगा।
मनपा की टीम में एक नर्स, एक आशा कार्यकर्ता और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होगा। टीम घर-घर जाकर उन लोगों का टीकाकरण करेगी, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। पहली, दूसरी और जिन लोगों को बूस्टर खुराक नहीं मिली है, उन्हें घर पर ही टीका मिलेगा।