मुंबई, शहर में ध्वनि प्रदूषण करनेवालों और गलत दिशा में वाहन चलानेवालों के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा पिछले कुछ सप्ताह से कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अब बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलानेवाले और बिना हेलमेट के पीछे बैठनेवालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। पिछले दो दिनों में मुंबई ट्रैफिक पुलिस की तरफ से शहर भर में १२ हजार ९०६ लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी डीसीपी राज तिलक रौशन ने दी है ।
मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने पिछले सप्ताह शहर में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलानेवालों के साथ ही पीछे बैठनेवालों पर भी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस आदेश के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की तरफ से १५ दिन का समय दिया गया था। इस आदेश के अनुसार गुरुवार से मुंबई में बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने या बैठनेवालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। डीसीपी राज तिलक रौशन ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि ९ जून से हेलमेट पहनकर ही लोग दुपहिया वाहन चलाएं। इनमें बाइक चालक और पीछे बैठनेवाले सवार भी शामिल होंगे। इसके अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिनों में १२,९०६ मोटरसाइकिल सवारों पर कार्रवाई हुई है, जिसमें बिना हेलमेट प्रवास करनेवाले ५,९०६ चालक, २,०५२ पीछे बैठे सह प्रवासी और ९४८ चालक व प्रवासियों पर कार्रवाई की गई है।
ट्रैफिक नियम नहीं पालनेवाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शहर के ५० जगहों पर विशेष ट्रैफिक चौकियां बनाई गई हैं, जहां पुलिसकर्मियों को न सिर्फ तेज रफ्तार में वाहन चलानेवालों के मापने की मशीन के साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव पर भी नकेल कसने के लिए अत्याधुनिक उपकरण मुहैया कराए गए हैं। इसके अलावा चालान काटने के लिए मशीनें एवं वाहन चालकों द्वारा की जानेवाली बदसलूकी से निपटने के लिए बॉडी वार्न कैमेरे दिए गए हैं।





Users Today : 32
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 375
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 322
Users This Year : 9272
Total Users : 70479
Views Today : 40
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 516
Views Last 30 days : 1120
Views This Month : 443
Views This Year : 10480
Total views : 106503
Who's Online : 2


