मुंबई, पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए दोस्त के साथ मिलकर पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार रात को हुई इस घटना को लेकर तिलक नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे ने पुलिस को बताया कि बीवी मायके से नहीं आ रही थी इसलिए उसे मार डाला।
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब ९ बजे तिलक नगर पुलिस को जानकारी मिली कि एमजी रोड पर तनिष्क ज्वेलर्स के पास एक महिला के गले और शरीर पर चाकू से हमला किया गया है। तिलक नगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला पर चाकू से हमला किया था। महिला को राजावाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में तिलक नगर पुलिस ने पति और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पति ने बताया कि पत्नी मायके में काफी समय से थी। बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वो वापस नहीं आ रही थी इसलिए उसके चरित्र पर उसे संदेह होने के कारण उसने इस हत्या को अंजाम दिया। इसी तरह भिवंडी में भी एक पति ने अपनी ही पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


