Home Crime मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस का राज्य भर में सत्याग्रह

मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस का राज्य भर में सत्याग्रह

45
0

मुंबई, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विरोधी दलों को समाप्त करने के लिए राजनीति शुरू की है, इसी के तहत केंद्रीय मशीनरी के माध्यम से तानाशाही की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाने का षडयंत्र किया जा रहा है, ऐसा आरोप प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया।
पटोले ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियां सरकार की गुलाम बन गई हैं। सरकार के इशारे पर ये एजेंसियां विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं परंतु कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से घबराती नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई, जीएसटी, अग्निपथ जैसे गलत निर्णय को छिपाने के लिए सरकार विपक्ष की आवाज बंद कर रही है। केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ कल कांग्रेस ने राज्य भर में निषेध व्यक्त किया। आंदोलन के दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा समन जारी किए जाने से नाराज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नागपुर शहर में एक कार में आग लगा दी।