मुंबई, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज करवाने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाह के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी द्वारा पूछताछ के सिलसिले में कल नोरा ऑफिस पहुंचीं। ईडी इस मामले में उन सभी लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है, जो इस केस से सीधे या दूसरे तरीके से जुड़े हुए हो सकते हैं। नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस को भी ईडी ने समन भेजा है। जैकलीन को १५ अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल ईडी ये जानना चाह रही है कि क्या सुकेश चंद्रशेखर की वजह से विदेशों में भी पैसे का लेन-देन हुआ है? उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी के घर छापा मारा था और उनका कहना है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले में भागीदार रहे हैं। २०० करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है।
ये मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सुकेश और दूसरों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब २०० करोड़ रुपए की जबरन वसूली को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन से ईडी ने पूछताछ की थी और उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। अब १५ अक्टूबर को उन्हें पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जाना होगा। जांच एजेंसी ये भी जानने के प्रयास में है कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।
इस केस की शुरुआत २०० करोड़ की एक रंगदारी से हुई थी जो जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी। इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल के मिलीभगत की भी जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद उनसे भी घंटों पूछताछ की गई थी। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति के साथ धोखाधड़ी करने में सुकेश की मदद की थी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


