मुंबई, कम उम्र में ही अपनी माता पिता का कहना ना मानना आजकल के बच्चों में आम सा हो चला है. अगर कुछ माता पिता द्वारा डांट दिया जाए तो बच्चों को बुरा भी लग जाता है ऐसी ही एक घटना सामने आई है गोरखपुर से जहां मां ने अपनी नाबालिग बेटी पर 50 रु की चोरी का आरोप लगाया तो पिता के डर से तीन सगी बहने घर से भाग खड़ी हुई. दरअसल यह घटना है गोरखपुर की जहां पर एक मां ने बेटी पर 50 रूपए चोरी का आरोप लगाया तो आहत बेटी ने घर से भागने का मन बना लिया तो वहीं बड़ी बहन का साथ उसकी दो छोटी बहनों ने भी दिया और तीनों कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर मुंबई के लिए निकल गई. गुरूवार रात 10.30 बजे आरपीएफ पुलिस को सूचना मिलने पर तीनों बहनों को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर उतार कर तीनों बहनों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द करने के बाद उन्हें वन स्टाप सेंटर में काउंसलिंग के लिए भेजा गया है.
नाबालिग लड़की का कहना है कि उसका अपनी मां से झगड़ा हुआ था कुछ दिन पहले गलती से सब्जी उसके स्कूल बैग में रख दी थी और अब घर में से 50 रु गुम हुए तो मां उसपर चोरी का इल्जाम लगा रही थी कह रही थी की जब तुम सब्जी चुरा सकती हो तो रु भी चुराए होंगे. पापा को बताकर पिटवाने की बात कह रही थी इसलिए पापा के डर से मम्मी के पर्स में से 500रु लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे लेकिन हमे यहां पुलिस द्वारा उतार लिया गया.





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


