Home Crime बहुमंजिला इमारत के 27वें फ्लोर पर लगी भयंकर आग, मौके पर मौजूद...

बहुमंजिला इमारत के 27वें फ्लोर पर लगी भयंकर आग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड

18
0

नवी मुंबई: महाराष्ट्र से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के नवी मुंबई की महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंटल एरिया में एक बिल्डिंग में बीते सोमवार देर रात आग लग गई। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। वहीं फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है। इस घटना से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अभी आग लगने के कारण का भी पता नहीं लग पाया है। यह आग एक बहुमंजिला इमारत के 27वें फ्लोर पर लगी थीं।
गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही मुंबई में ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में बीते गुरुवार की देर रात आग लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं।