Home Maharashtra जरांगे पाटिल फिर अनशन पर, मराठा समुदाय को ओबीसी समूह में शामिल...

जरांगे पाटिल फिर अनशन पर, मराठा समुदाय को ओबीसी समूह में शामिल करने की मांग

18
0

जालना। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार को फिर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।

जरांगे ने मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए दो दिनों में राज्य विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। एक साल से भी कम समय में यह चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी समूह में शामिल करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।

अनशन स्थल अंतरवाली सरती गांव में जरांगे ने दोहराया कि राज्य भर में मराठा समुदाय के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले तुरंत वापस लिए जाएं। सरकार को दो दिनों में राज्य विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण संबंधित कानून बनाए। सरकार को कुनबी रिकार्ड रखने वाले 57 लाख लोगों को ओबीसी जाति प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए।