Home Maharashtra महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 28 अप्रैल और 19 मई को होने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 28 अप्रैल और 19 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित की

18
0

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 28 अप्रैल, 2024 को होने वाली महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 औऱ  19 मई 2024 को आयोजित होने वाली समाज कल्याण अधिकारी, ग्रुप-बी और अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण अधिकारी, ग्रुप-बी सीधी सेवा स्क्रीनिंग परीक्षा स्थगित कर दी है। इन परीक्षाओं की संशोधित तारीखें उचित समय पर घोषित की जाएंगी।

सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण अधिनियम, 2024 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, आयोग के माध्यम से यह सूचित किया जाता है कि सरकार से संशोधित आरक्षण निर्धारण प्राप्त होने के बाद आयोग द्वारा उपरोक्त परीक्षाओं के संबंध में आगे की घोषणा की जाएगी।