Home Maharashtra 100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाला मामले में एक बार फिर छापेमारी

100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाला मामले में एक बार फिर छापेमारी

13
0

मुंबई : मुंबई के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाला मामले में एक बार फिर छापेमारी की कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने गुरुवार को पुणे, नासिक और कोल्हापुर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान व्यवसायी विनोद तुकाराम खुटे, उनके परिवार के सदस्यों और दुबई के सहयोगी द्वारा संचालित पोंजी योजनाओं, अवैध विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान पांच करोड़ रुपये की नकदी, बैंक में जमा धन और आभूषण जब्त किए। जब्त धन को विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के साथ फ्रीज कर दिया।
जांच एजेंसी ने बताया कि पुणे के भारती विद्यापीठ स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच की गई। शिकायत में विनोद खुटे, संतोष खुटे, मंगेश खुटे, किरण पीतांबर अनारासे, अजिंक्य बदाधे और अन्य के खिलाफ आरोप है कि यह लोग पोंजी या मल्टी मार्केटिंग योजनाओं और विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म के नाम पर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।