Home Maharashtra बीजेपी पर निशाना ; धोखा और खोखा देकर सरकार बनाई गई –...

बीजेपी पर निशाना ; धोखा और खोखा देकर सरकार बनाई गई – आदित्य ठाकरे

29
0

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर विस्तार से बात की. आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि 4 जून के बाद हमारी सरकार बनेगी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हमारी पार्टी और एनसीपी को तोड़कर सरकार बनाई. धोखा और खोखा देकर सरकार बनाई गई. महाराष्ट्र ने जो खोया है वो बहुत है. महाराष्ट्र से सारे प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं, इसी बात का दुख है.
आदित्य ठाकरे ने पूछा कि पंकजा मुंडे, एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता, पूनम महाजन, विनोद मेहता उनसे पूछें कि उनका करियर किसने खत्म किया. उन्होंने कहा, “मैंने क्या कहा देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा ये बात कोई मायने नहीं रखता. बीजेपी ने दस सालों में क्या किया है, अच्छे दिन कब आने वाले हैं, बेरोजगारी कब नीचे जाएगी, महंगाई कब नीचे जाएगी, 2014 में जो वादे किए थे उनका क्या हुआ.”