मुंबई : मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून की शुरुआत भी हो चुकी है। बरसात का मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत दिलाने वाला मानसून सुहाने मौसम के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इसी क्रम में इन दिनों मुंबई में बरसात के साथ ही वायरल फ्लू, खासकर डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।
इस मौसम में फ्लू काफी तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाता है। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान सेहतमंद रहने के लिए खुद को इससे बचाकर रखा जाए। अगर आप भी सुरक्षित तरीके से बिना बीमार हुए मानसून का सुहाना मौसम एंजॉय करना चाहते हैं, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ऐसे में शारदा अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर बता रहे हैं बरसात के मौसम में फ्लू के मामले बढ़ने के कारण और इससे बचाव के तरीके-
डॉक्टर बताते हैं कि बरसात के मौसम में कई कारकों के कारण फ्लू के मामले अक्सर बढ़ जाते हैं। इनके मुख्य कारणों में ह्यूमिडिटी का बढ़ना और ठंडा तापमान शामिल है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के पनपने और फैलने के लिए एक आदर्श वातावरण बनाते हैं। इसके अलावा, इस दौरान लोग घर के अंदर एक-दूसरे के करीब ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे वायरस के ट्रांसमिशन में आसानी होती है।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


