मुंबई : एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोग राजनीतिक बदलाव के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों में यह भावना प्रतिबिंबित होगी. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला घोषित किया जा सकता है.
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने संवाददाता सम्मेलन में जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश करना विपक्षी गठबंधन की तत्काल प्राथमिकता नहीं है. पटोले का यह रुख शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग से अलग है.
‘वर्तमान सरकार से मुक्ति दिलाना चाहते हैं’
महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के अन्य घटकों के नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि महायुति शासन के तहत राज्य प्रशासन का मनोबल गिर गया है, जबकि महाराष्ट्र प्रशासन को देश में सर्वश्रेष्ठ माना जाता था. उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को वर्तमान सरकार से मुक्ति दिलाना चाहते हैं और मुझे विश्वास है कि वे हमारा समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एमवीए लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराएगा. विपक्षी दलों ने कहा कि एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या राज्य के लिए चौंकाने वाली और शर्मनाक है तथा दावा किया कि मुंबई में अराजकता की स्थिति है. महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत एनसीपी शामिल हैं.
‘हमारा उद्देश्य सरकार को हराना है’
आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि चुनाव में विपक्षी गठबंधन और सत्तारूढ़ महायुति के बीच मुकाबला होगा. उन्होंने कहा महायुति को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने दें, एमवीए भी उसका अनुसरण करेगा. पवार और पटोले ने कहा कि ठाकरे ने एमवीए की स्थिति स्पष्ट कर दी है. पटोले ने कहा हमारा उद्देश्य सरकार को हराना है, न कि मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करना.
एमवीए ने राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए ‘गद्दारांचा पंचनामा’ (गद्दारों का साक्ष्य रिकॉर्ड) नाम से दस्तावेज जारी किया. इसमें विपक्षी गठबंधन ने शिंदे सरकार पर महाराष्ट्र से ‘विश्वासघात’ करने और पड़ोसी गुजरात के हित में काम करने का आरोप लगाया है.





Users Today : 4
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 347
Users Last 30 days : 836
Users This Month : 294
Users This Year : 9244
Total Users : 70451
Views Today : 5
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 481
Views Last 30 days : 1085
Views This Month : 408
Views This Year : 10445
Total views : 106468
Who's Online : 0


