Home Crime डोंबिवली इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के...

डोंबिवली इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच मारपीट

19
0

ठाणे: जिले के डोंबिवली इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मानपाड़ा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना पलावा सोसायटी में उस समय हुई जब शिकायतकर्ता की मां पटाखे फोड़ रही थी और आरोपियों ने इस पर आपत्ति जताई।