मुंबई : नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों पर महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (महारेरा) सख्त हो गया है। ग्राहकों की नुकसान भरपाई के लिए रेरा ने बिल्डरों से 200 करोड़ रुपयों की वसूली कर ली है। वहीं, बिल्डरों से वसूली की प्रक्रिया को तेज करने के लिए रेरा ने मुंबई और पुणे में विशेष अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। यह रकम खरीदारों को दी जाएगी। महारेरा अध्यक्ष मनोज सैनिक के अनुसार, मुंबई और पुणे से सबसे अधिक बिल्डरों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। इन शहरों से ही सबसे अधिक रकम की वसूली होनी है।
बिल्डरों से वसूली के काम में तेजी लाने के लिए मुंबई उपनगर और पुणे जिलाधिकारी को कहा गया है कि वे सेवानिवृत्त तहसीलदारों को विशेष अधिकारी नियुक्त करें। इन अधिकारियों को वेतन रेरा की तरफ से दिया जाएगा।
442 प्रोजेक्ट्स से वसूली के नोटिस
ग्राहकों के नुकसान की भरपाई के लिए रेरा की तरफ से अब तक 442 प्रोजेक्ट्स से 705.62 करोड़ रुपयों की वसूली के लिए 1163 वारंट जारी किए गए हैं। इसमें से अब तक 139 प्रोजेक्ट्स के 283 वारंट्स से 200 करोड़ रुपयों की वसूली की जा चुकी है।
कहां कितनी वसूली
रेरा ने मुंबई शहर के 19 प्रॉजेक्ट्स के खिलाफ 85.79 करोड़ रुपयों की वसूली के लिए 35 वारंट जारी किए हैं। इसमें से 13 प्रोजेक्ट के 22 वारंट से 46.47 करोड़ रुपयों की वसूली की जा चुकी है। मुंबई उपनगर के 115 प्रोजेक्ट से 304 करोड़ रुपयों की वसूली के लिए 440 वारंट जारी हुए हैं। इसमें से 42 प्रोजेक्ट्स के 85 वारंट्स पर कार्रवाई कर 76.33 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। ठाणे के 81 प्रोजेक्ट्स के खिलाफ 62.58 करोड़ रुपयों की वसूली के लिए रेरा ने 191 वारंट जारी किए हुए हैं। 116 वारंट्स में से 27 वारंट्स पर कार्रवाई कर 11.65 करोड़ रुपयों की वसूली हुई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 1


