Home Crime कुर्ला के वाजिद अली कंपाउंड में प्लास्टिक और स्क्रैप गोडाउन में आग

कुर्ला के वाजिद अली कंपाउंड में प्लास्टिक और स्क्रैप गोडाउन में आग

33
0

मुंबई : मुंबई के कुर्ला में शनिवार सुबह आग की एक घटना सामने आई है। जहां प्लास्टिक और स्क्रैप के गोडाउन में भीषण आग लग गई। घटना की की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग की यह घटना कुर्ला के वाजिद अली कंपाउंड में बने गोडाउन में हुई। सुबह 6 बजे गोडाउन में अचानक आग लग गई। गनीमत है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।