मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी मोटर ट्रांसपोर्ट बॉर्डर चेक पोस्ट को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय ले लिया है. यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देशों और जीएसटी प्रणाली के लागू होने के अनुरूप लिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस निर्णय का उद्देश्य अंतरराज्यीय यातायात को सुचारू बनाना तथा कमर्शियल वाहनों की आवाजाही में आने वाली बाधाओं को दूर करना बताया है।
मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 1966 में स्थापित की गई चेक पोस्ट का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना, परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना, तथा रोड टैक्स वसूलना था। हालांकि जीएसटी के लागू होने और डिजिटल इम्प्लीमेंटेशन में प्रगति के कारण व्यक्तिगत इन्क्वायरी आवश्यकता नहीं रह गई है।
परिवहन मंत्री गडकरी ने परिवहन विभाग को दिया था निर्देश
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस संबंध में महाराष्ट्र के परिवहन विभाग को निर्देश जारी किया था। साथ ही, मुख्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के शिलान्यास के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इन बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही राज्य ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी कई बार बयान जारी कर चेकपोस्ट बंद करने की मांग की थी। सभी एडमिनिस्ट्रेटिव खामियों को दूर कर सकारात्मक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। उनकी मंजूरी के बाद राज्य की सीमा पर स्थित चेक पोस्ट बंद कर दिए जाएंगे।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


