मुंबई। शहर की एक पॉश बिल्डिंग से 31वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली 16 वर्षीय युवती की मौत को शुरुआत में आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहराई से की गई जांच ने इस केस ने चौंकाने वाला मोड़ ला दिया है। युवती को उसके ही नाबालिग दोस्त ने जानबूझकर धक्का देकर मार डाला और बाद में पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। बता दें कि यह घटना दो जुलाई को अंधेरी इलाके में स्थित एक ऊंची इमारत में घटी थी। शुरूआत में मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों को यही बताया गया कि युवती ने खुदकुशी की है। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और घटनास्थल की फॉरेंसिक रिपोर्ट की पड़ताल की, तो सच्चाई सामने आई। तफ्तीश में सामने आया कि युवती और आरोपी नाबालिग लड़का एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बिल्डिंग की छत पर दोनों के बीच बहस हुई और इसी दौरान आरोपी ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी ने यह दिखाने की कोशिश की कि युवती ने खुद ही आत्महत्या की है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


