पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। खबर है कि आरोपी पूर्व पुलिस उपायुक्त है। महिला के आरोप हैं कि रिटायर्ड अधिकारी ने उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने पति और सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व एसीपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस के अनुसार, महिला के आरोप हैं कि उनका पति बच्चे पैदा करने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर से बात करने, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेने या गोद लेने पर विचार करने के बजाए उनपर दबाव डाला गया कि ससुर के जरिए बच्चे पैदा करो। महिला ने पति और सास पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
जबरन कमरे में घुसना: महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनका कहना है कि ससुर बगैर उनकी मर्जी के कमरे में घुस आते थे। साथ ही आरोप हैं कि वह परिवार के पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने पर दबाव डालते थे। फिलहाल, पूर्व पुलिस अधिकारी के परिवार ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हनीमून पर खुलासा: रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए थे। यह यात्रा उन्होंने शादी के 15 दिन बाद की थी। महिला ने बयान दिया है कि उनके दोनों के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं सके। महिला के आरोप हैं कि पति ने हनीमून के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। महिला का दावा है कि वह कथित नपुंसकता की वजह से ऐसा कर रहे थे। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनके ससुर ना सिर्फ डिमांड करते हैं, बल्कि कई मौकों पर उनके कमरे में आ गए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह रहे थे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 107
Users Last 30 days : 605
Users This Month : 257
Users This Year : 11278
Total Users : 72485
Views Today :
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 129
Views Last 30 days : 741
Views This Month : 325
Views This Year : 12958
Total views : 108981
Who's Online : 0


