Home Maharashtra मुंबई मेयर की कार से हटाई गई लाल-नीली बत्ती, क्यों हो रहा...

मुंबई मेयर की कार से हटाई गई लाल-नीली बत्ती, क्यों हो रहा विवाद?

10
0

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि उसने मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की सरकारी गाड़ी से लाल-नीली चमकने वाली लाइटें हटा दी हैं। यह कदम इनके गैरकानूनी होने और वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया गया है। महानगरपालिका के अन्य पदाधिकारियों की गाड़ियों से भी इसी तरह की लाइटें हटा दी गई हैं। पिछले महीने मुंबई की मेयर का पद संभालने के बाद तावड़े को एक मल्टी-पर्पस गाड़ी दी गई थी। इस गाड़ी में लाल-नीली चमकने वाली लाइटें लगी हुई थीं।
बीएमसी के अनुसार, यह कार्रवाई तब की जब प्रशासन के संज्ञान में आया कि उसकी कुछ गाड़ियों में चमकने वाली लाइटें लगी हुई हैं। उसने तावड़े की सरकारी गाड़ी की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें ये चमकने वाली लाइटें नहीं थीं। यह कार्रवाई कुछ इंटरनेट मीडिया यूजर्स द्वारा इन लाइटों पर सवाल उठाए जाने के बाद की गई।