मुंबई। मुंबई वासियों को पानी आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख तालाबों में पिछले दस वर्षों से अधिक समय से कीचड़ निकालने का काम नहीं हुआ है। तालाबों में कीचड़ जमा होने के कारण उनकी जल भंडारण क्षमता प्रभावित होने की बात सामने आई है। ऐसे में तालाबों से कीचड़ निकालकर उनकी क्षमता बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही है। बीएमसी ने इस संबंध में अंतिम निर्णय राज्य के सात तालाबों में किए जाने वाले प्रायोगिक कीचड़ निकासी कार्य के परिणामों के आधार पर निर्णय लेगी। बता दें कि मुंबई को विहार, तुलसी, तानसा, मोडक सागर, मध्य वैतरणा, अपर वैतरणा और भातसा इन सात तालाबों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इनमें तानसा तालाब 1892, मोडक सागर 1954 और हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे मध्य वैतरणा तालाब में शुरू हुआ था। तानसा, मोडक सागर और मध्य वैतरणा तालाबों का कीचड़ सर्वेक्षण किया जा चुका है। तानसा का सर्वेक्षण अगस्त 2022, मध्य वैतरणा का फरवरी 2023 और मोडक सागर का अगस्त 2023 में किया गया था। यह तालाब दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं तथा कई जगह काफी गहरे होने के कारण यहां से कीचड़ निकालना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 118
Users Last 30 days : 715
Users This Month : 236
Users This Year : 11257
Total Users : 72464
Views Today : 2
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 866
Views This Month : 299
Views This Year : 12932
Total views : 108955
Who's Online : 0


