Home Crime मुंबई में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल, 28 अक्‍टूबर से सिनेमा के भव्‍य...

मुंबई में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल, 28 अक्‍टूबर से सिनेमा के भव्‍य समारोह में जुटेंगे कलाप्रेमी

12
0

मुंबई : सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय और बड़े समारोह जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का कारवां अब मायानगरी यानी मुंबई की तरफ चला पड़ा। जागरण फिल्म फेस्टिवल के मुंबई संस्करण को लेकर सिनेप्रेमियों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है।
जेएफएफ मुंबई में इस बार 500 से अधिक फिल्मों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 130 बेहतरीन फिल्मों का चयन हुआ और समारोह में प्रदर्शन किया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं कि जागरण फिल्म महोत्सव मुंबई में इस बार क्या कुछ खास होने वाला है।
28 अक्टूबर से शुरू होगा जेएफएफ मुंबई

जागरण फिल्म फेस्टिवल सालों से कला, संस्कृति और कहानी कहने की अनूठी कला प्रस्तुत करने का बड़ा मंच है। इतना ही नहीं इस फिल्म समारोह का मकसद फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और सिनेमाप्रेमियों को एक साथ जोड़े हुए रखना है। मुंबई में होने वाला जेएफएफ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से होने जा रही है। फिल्म महोत्सव का शेड्यूल इस प्रकार है-
फिल्मों की स्क्रीनिंग की डिटेल्स

जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई एडिशन के लिए इस बार 500 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियों आई थीं। जिसमें देश और विदेश के सिनेमा की शामिल रहीं। जिनमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से फिल्मों का चुनाव किया है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के अगले संस्करण के लिए 25 से अधिक देशों के सिनेमा जगत ने भाग लिया है, जिनमें 35 से अधिक भाषाओं की फिल्में और डॉक्युमेंट्री शामिल हैं। विस्तार से इम मामले के बारे में जाना जाए तो इसमें इंटरनेशनल लेवल की 20 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और 15 भारतीय भाषाओं के सिनेमा का सार मौजूद है।
इतना ही नहीं 24 फिल्में ऐसी हैं, जिनका प्रीमियर जागरण फिल्म फेस्टिव मुंबई 2026 के दौरान किया जाएगा। जबकि वर्ल्ड प्रीमियर में 13, एशिया प्रीमियर में 2 और इंडिया प्रीमियर के लिए 9 फिल्मों का चुनाव किया गया है।
ओपनिंग और क्लोजिंग फिल्में (मुंबई)

मुंबई में आयोजित होने वाले जागरण फिल्म फेस्टिवल ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी को मद्देनजर रखते हुए चयनित फिल्मों को अलग-अलग श्रेणी के आधार पर चुना गया है।
फिल्मों की स्क्रीनिंग की डिटेल्स
जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई एडिशन के लिए इस बार 500 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियों आई थीं। जिसमें देश और विदेश के सिनेमा की शामिल रहीं। जिनमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से फिल्मों का चुनाव किया है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
25 से अधिक देशों ने लिया भाग