कानपुर, उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के कई करीबियों को पहले भी धमकी मिल चुकीं हैं। राजू को भी पाकिस्तान के साथ ही दुबई और मुंबई से भी धमकी मिली थी। उनके पीए गर्वित नारंग ने बताया कि करीब सात साल पहले महाराष्ट्र में उनके सहयोगी राजेश शर्मा को फोन पर दुबई से धमकी दी गई थी, तब महाराष्ट्र सरकार उन्हें सुरक्षा दी थी। गर्वित ने बताया कि तीन साल पहले उनके पास धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने राहुल सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार भी किया था। हर बार करीबियों के पास ही धमकी भरे फोन आते हैं।
उप्र फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना उर्फ पिंकी को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी के मामले में पुलिस और साइबर सेल ने सक्रियता बढ़ाई है। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि अफसरों के माध्यम से वाट््सएप के नोडल अफसर को ईमेल भेजकर आइपी एड्रेस समेत अन्य ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा मिलते ही कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि बर्रा के शास्त्री चौक के पास रहने वाले मुख्य सलाहकार पिंकी के पास पाकिस्तानी नंबर 923121597262 से वाट््सएप कालिंग के जरिए धमकी मिली थी। फोन करने वाले ने हिंदुत्व की राजनीति बंद करने की धमकी देकर कहा था कि लखनऊ के कमलेश तिवारी जैसा हश्र करेंगे। बर्रा पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
एसपी साउथ एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां साइबर सेल को मुहैया कराई गई हैं। वाट््सएप के नोडल अफसर से आइपी एड्रेस और आइएमईआइ नंबर मांगा गया है। जल्द ही आरोपित को ट्रेस कर लेंगे।
एसपी साउथ ने बताया कि ये किसी अराजकतत्व की शरारत भी हो सकती है। उसका पाकिस्तान आना-जाना रहा होगा। उस शातिर ने ही पाकिस्तान जाकर इस नंबर पर वॉट्सएप एक्टीवेट किया हो। उसके बाद उसको यहां लोकल नंबर से चला रहा हो। इस स्थिति में अगर वह किसी को मैसेज भेजेगा तो उसी नंबर से आएगा। कॉलिंग में भी वही नंबर स्क्रीन पर आएगा।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


