ठाणे : मंगलवार की शाम शिर्डी से बोरीवली आ रही लक्जरी बस में अचानक आग लग गयी। आग की लपटों को देख कर बस चालक ने सावधानी बरतते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ी कर दिया, जिससे उसमें सवार सभी यात्री पलभर में नीचे उतर गए और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
ठाणे ट्रैफिक पुलिस और मनपा के डिजास्टर सेल के अनुसार साईराज ट्रैवल्स की लक्जरी बस 21 यात्रियों को लेकर सायं सात बजे शिर्डी से वापस आ रही थी। इस दौरान ठाणे शहर के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर ज्युपिटर हॉस्पिटल के सामने से गुजरते वक्त बस के इंजन में अचानक स्पार्क हुआ और आग की चपेट में आ गई।
बस चालक तुरंत सतर्क हो गया और उसने बस को एक किनारे खड़ी कर दिया। बस रुकते ही बस चालक के अलर्ट करने पर सभी यात्री बिना देर किये नीचे उतर गए। उसके बाद देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गयी और धू धू कर जलने लगी। भीड़भाड़ वाले समय में बस में लगी आग के चलते आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने अगल बगल से गुजर रहे ट्रैफिक को रोक कर व्यवस्था को संभाला।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


