नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दरअसल पत्नी ने पति की शादी के पहले की प्रेमिका के साथ हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सुन ली थी। इस बात से नाराज पति ने गुस्से में आकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।नागपुर के भीम नगर इलाके में हुई इस घटना से तनाव का माहौल है। मृतक पत्नी का नाम दीप्ति नागमोती है। जबकि आरोपी पति का नाम अरविंद नागमोती बताया जा रहा है। दोनों की शादी तकरीबन सवा महीने पहले हुई थी। प्रेमिका के साथ हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप दीप्ति नागमोती ने कुछ दिनों पहले सुनी थी। जिसके बाद दोनों के बीच में जमकर वाद विवाद हुआ था। दीप्ति ने इस बारे में अपने परिजनों को भी बताया था।
इस विवाद के चलते अरविंद ने दीप्ति का मुंह तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी। रविवार को दीप्ति के परिजन जब घर परआए तब उन्हें इस बात की खबर लगी। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार चल रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है। जहां पर दोस्त के पत्नी के साथ संबंध होने की जानकारी मिलने पर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


