Home Maharashtra मुंबई में कोरोना का ‘यू-टर्न’

मुंबई में कोरोना का ‘यू-टर्न’

41
0

एक दिन में आए 721 नए मामले, तीन लोगों की मौत

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जानलेवा कोरोना वायरस ने यू-टर्न ले लिया है. शहर में सुधरते हालातों के बीच अब एक बार फिर कोरोना वायरस फैलना शुरू हो गया है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 721 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस महामारी से तीन लोगों की मौत हो गई. सिर्फ मुंबई में मरने वालों की संख्या 11428 है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में कोरोना के अभी पांच हजार 143 एक्टिव केस हैं. इनमें से 82 फीसदी लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है, इसलिए अस्पतालों पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. बताया जा रहा है कि अकेले 18 फीसदी मामले हाई राइज बिल्डिंग एरिया में पाए गए हैं. फिलहाल शहर का पॉजिटिविटी रेट 4.50 फीसदी पर है.