Home Crime मुंबई में विहार झील के निकट एक व्यक्ति की हत्या, झील के...

मुंबई में विहार झील के निकट एक व्यक्ति की हत्या, झील के पास शव फेंका

54
0

मुंबई : मुंबई में विहार झील के निकट एक व्यक्ति मृत पाया गया है। 40 साल के व्यक्ति का गला कटा हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आस पास से गुजरने वाले लोगों ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित झील के निकट एक शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसकी पहचान राजेश भारद्वाज के रूप में की गयी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस बात का संदेह है कि अज्ञात हमलावर ने कथित रूप से पीड़ित का गला काट दिया और उसके शव को छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी संभवत: पीड़ित को पहचानता था। पीड़ित फलों का व्यापारी था।