Home Maharashtra महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षा रद्द

महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षा रद्द

65
0

मुंबई: कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन लगाने के साथ ही 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया है। स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से 10वीं की परीक्षा रद्द करने की अपील की थी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। लेकिन 12वीं की परीक्षा कराई जाएगी।
गायकवाड ने कहा कि दसवीं के छात्रों को 11वीं में कैसे प्रमोट किया जाएगा इस पर विचार किया जा रहा है। देश के सात राज्यों में परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं। महाराष्ट्र में भी 12वीं की परीक्षा टाल दी गई हैं।