Home Maharashtra कल्याण तहसील के फलेगांव रोड पर नदी से शव के टुकड़ों के...

कल्याण तहसील के फलेगांव रोड पर नदी से शव के टुकड़ों के साथ एक्टिवा बरामद

66
0

कल्याण : कल्याण तहसील के फलेगांव रोड पर रुंदेगांव के नजदीक कालू नदी से पुलिस ने शव के टुकड़ों के साथ स्कूटर को बरामद किया है,जिससे परिसर में खलबली मची हुई है। टिटवाला पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। धारदार हथियार से शरीर का 8 टुकड़ा किया गया था। शव के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेट कर स्कूटी में बांधकर नदी में फेंका गया था। मंगलवार को जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो भारी तादाद में लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से स्कूटी को नदी से बाहर निकाला गया,जिसमें लाश के टुकड़ों को लपेटा गया था। हालांकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। टिटवाला पुलिस स्कूटी के सहारे मामले की जांच में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजु वंजारी के अनुसार हत्या के बाद सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से स्कूटी और शव को फेंका गया होगा। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हत्या सहित सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है और टिटवाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।