मुंबई, राज्य के समुद्री किनारों पर तौकते चक्रवात जोरदार टकराया था। इसके चलते सिंंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले के समुद्री किनारों पर बसे गांव काफी प्रभावित हुए हैं। समुद्र में आए उफान से समुद्र का पानी यहां बसे गांव के घरों में घुस गया और खेतों का भी नुकसान हुआ है। इस परिप्रेक्ष्य में समुद्र और खाड़ी किनारे बसे गांव की सुरक्षा के लिए विशेष बांध बनाने के लिए सीआरजेड की अनुमति हेतु प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज करें, ऐसा आदेश राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने संबंधित विभागों को कल दिया।
पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की उपस्थिति में उपरोक्त मुद्दे को लेकर एक बैठक हुई। वीडियो कांन्प्रâेसिंग के जरिए हुई इस बैठक में सीआरजेड अनुमति मिलने के संदर्भ के प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेजी से करने का निर्देश उन्होंने इस दौरान दिया। सीआरजेड अनुमति के संदर्भ में महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण के पास मिर्या बंदरगाह का एक ही प्रस्ताव विचाराधीन है, ऐसी जानकारी इस दौरान दी गई। इस पर प्राधिकरण की आगामी बैठक में चर्चा कर उचित निर्णय लें, ऐसा निर्देश भी आदित्य ठाकरे ने इस दौरान दिया।
इस बैठक में सिंधुदुर्ग के पालक मंत्री उदय सामंत, रत्नागिरी के पालक मंत्री एड. अनिल परब, सांसद विनायक राउत, पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव मनीषा म्हैस्कर, पर्यावरण निदेशक नरेंद्र टोके, रत्नागिरी कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मिश्रा, सिंधुदुर्ग कलेक्टर के. मंजुलालक्ष्मी सहित संबंधित अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


