मुंबई, महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा विधानसभाध्यक्ष पद के चुनाव में खुले मतदान का तरीका अपनाने के लिए नियमों में बदलाव की योजना बनाए जाने की खबर है। इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़णवीस ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि सदन में बहुमत होने के बाद भी राज्य सरकार क्यों डरी हुई है?
भाजपा नेता ने कहा कि यह कदम यह बताता है कि एमवीए सहयोगियों को न केवल एक दूसरे पर बल्कि उन्हें अपने विधायकों पर भी विश्वास नहीं है। फड़णवीस ने कहा कि तीन दलों वाली यह गठबंधन सरकार अपने ही भार तले दब जाएगी। ऐसा होने पर उनकी पार्टी राज्य में एक वैकल्पिक सरकार मुहैया कराएगी।
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस मुंबई के रामभाऊ म्हाल्गी प्रबोधिनी में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। नाना पटोले के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए इस पद से इस्तीफा देने के बाद फरवरी से ही विधानसभाध्यक्ष का पद खाली है। परंपरा के अनुसार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होते हैं।
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राज्य सरकार द्वारा नियमों में बदलाव पर विचार किए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर फड़णवीस ने कहा, ‘अगर आपके पास बहुमत है तो आप क्यों डर रहे हैं और आप नियमों में बदलाव क्यों कर रहे हैं? आप क्यों खुला मतदान चाहते हैं? इसका मतलब है कि एमवीए गठबंधन को न तो एक-दूसरे पर और न ही अपने विधायकों पर भरोसा है।’ उन्होंने कहा, ‘विधायी नियमों में किसी भी तरह का परिवर्तन करने के लिए अध्यक्ष द्वारा बैठक बुलाई जाती है। उपाध्यक्ष के पास यह शक्ति नहीं है। अध्यक्ष के बिना इस तरह की बैठक वैध नहीं है।’





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


