वसई : माणिकपुर पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने स्टेला गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। ये बदमाश मनोरंजन के लिए सड़कों पर घूमने वाले राहगीरों से लूटपाट करते थे। मिली जानकारी के अनुसार वसई तालुका में बढ़ रही चोरी, छिनैती, लूटपाट आदि घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए परिमंडल-2 के डीसीपी संजयकुमार पाटील व एसीपी प्रदीप गिरीधर के मार्गदर्शन में माणिकपुर पुलिस स्टेशन के पीआई अभिजीत मड़के के नेत्तृव में डिटेक्शन ब्रांच के एपीआई सचिन सापन की टीम ने स्टेला गैंग के अजित लालजी सिंह (21), अजय उर्फ बाबू लालजी सिंह (21), धनजीत शर्मा (21), मॅक्स उर्फ अंबाडी पनिरकर (19), जीवन जाधव (28), सिद्धेश तावडे (20) और रोशन वाघे (21) कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस की टीम ने उनके पास से अलग -अलग कंपनियों के 85 मोबाइल, 5 दोपहिया वाहन, नकदी सहित कुल मिलाकर 5 लाख 71 हजार का सामान बरामद किया है। इसके साथ ही कुल 14 मामलों का खुलासा भी किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी बदमाशों को 22 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


