मुंबई, उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में जांच कर रही एनआईए की टीम ने दो फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं. ये फोन एनआईए ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के कथित प्रमुख तहसीन अख्तर के पास से बरामद किए गए थे. अख्तर ने ये बात स्वीकार की है कि ये दोनों फोन उसी के हैं.
लेकिन टेलीग्राम पर भेजे गए दोनों मैसेज से उसने इनकार किया है. ये दोनों मैसेज भेजकर जैश-उल-हिंद नाम के आतंकी संगठन ने अंबानी के घर के बाहर एसयूवी में विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली थी. एनआईए ने पिछले हफ्ते लोधी कॉलोनी में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर से ये फोन अपने कब्जे में लिए हैं. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सबूतों की जांच कर रही है. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अनुमति मांगी जाएगी.
माना जाता है कि अख्तर ने साल 2013 में इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद आईएम के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था. अख्तर साल 2011 में हुई मुंबई बम धमाकों में भी एक आरोपी है. तिहाड़ जेल के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक तलाशी अभियान के दौरान उसके बैरक से ये फोन बरामद किए गए थे.
तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि अख्तर अक्टूबर से इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. तिहाड़ जेल प्रशासन ने ये पता लगाने के लिए एक जांच भी कि अख्तर को फोन कैसे मिला, लेकिन वे इस मामले में किसी की भी पहचान करने में विफल रहे.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली रेंज की एक टीम ने पहले जेल परिसर के अंदर अख्तर से पूछताछ की और कहा कि ये फोन उसके साथ-साथ छह अन्य कैदी भी इस्तेमाल कर रहे थे. इनमें अल कायदा का एक सदस्य भी शामिल था. पुलिस ने दोनों फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए. लेकिन जांच में कुछ भी सामने नहीं आया. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एनआईए ने भी अख्तर से पूछताछ की. एनआईए ने इस पूछताछ में भी अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मामले में भेजे गए संदेशों से इनकार कर दिया.





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


