मुंबई, म्हाडा के कोकण बोर्ड के घरों को अपने नाम करने के लिए १९ हजार से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई है। ८,९८४ घरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई है। २४ घंटे के भीतर ही म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए १९ हजार लोगों ने अपनी यूजर आईडी तैयार कर ली है। यूजर आईडी बनाने के बाद बुधवार देर शाम तक ८,११० लोगों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। रजिस्ट्रेशन कर २,८१२ आवेदकों ने फॉर्म भर लिया है, वहीं ६८५ आवेदकों ने फॉर्म भरकर डिपॉजिट मनी जमा करवा दी है।
आम जनता के किफायती घरों का सपना पूरा करने के लिए बोर्ड द्वारा कल्याण, मीरा रोड, नई मुंबई, ठाणे और सिंधदुर्ग में घर तैयार किए गए हैं। १४ अक्टूबर को ८,९८४ घरों की लॉटरी जारी की जाएगी।
म्हाडा की बेवसाइट के माध्यम से आवेदक ऑनलाइन यूजर आईडी तैयार कर फॉर्म भर लॉटरी में शामिल हो सकते हैं। लॉटरी में शामिल होने के लिए आवेदक २२ सितंबर की रात ११ बजकर ५९ मिनट तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम अवधि २३ सितंबर की रात ११ बजकर ५९ मिनट तक निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने वाले आवेदक २४ सितंबर की रात ११ बजकर ५९ मिनट तक डिपॉजिट मनी जमा कर सकते हैं। १४ अक्टूबर को लॉटरी जारी होने के बाद लॉटरी में जगह नहीं बना पाने वाले आवेदकों को उनको पैसा लौटा दिया जाएगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 716
Users This Month : 237
Users This Year : 11258
Total Users : 72465
Views Today : 3
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 140
Views Last 30 days : 867
Views This Month : 300
Views This Year : 12933
Total views : 108956
Who's Online : 0


